कर्नाटक: 2018 के विधानसभा चुनाव में खर्च हुए थे 10 हजार करोड़ रुपये, सर्वे ने बताया था सबसे महंगा इलेक्शन

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया। 10 मई को राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, इसके बाद 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम पार्टियों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि, कर्नाटक का पिछला विधानसभा चुनाव इतिहास का सबसे महंगा चुनाव था। एक सर्वे के मुताबिक, उस चुनाव में करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

सबसे महंगा था पिछली बार का चुनाव

साल 2018 में हुआ विधानसभा चुनाव कर्नाटक के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव था। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 12 मई 2018 को राज्य की 222 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 5.06 करोड़ से अधिक वोटर्स में से 72.13 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कर्नाटक राजनीतिक रूप से 6 अलग-अलग भागों में बंटा हुआ है। जिसमें बेंगलुरु, सेंट्रल, तटीय, हैदराबाद-कर्नाटक, मुंबई कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक शामिल है। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक राज्य के सबसे बड़े हिस्से हैं। मुंबई-कर्नाटक में 50 और दक्षिण कर्नाटक में 51 विधानसभा की सीटें हैं।

2018 विधानसभा चुनाव का परिणाम

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ था। बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसनें 104 सीटें जीती थी। वहीं, तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को 80 और जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थी। चुनाव के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार बना ली थी।

कांग्रेस विधायक टूटकर बीजेपी में आए

विधानसभा चुनाव के बाद बना कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन ज्यादा दिन तक सरकार नहीं चला सका। 2019 के मई महीने में कांग्रेस के कई विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए, जिसके बाद सीएम एचडी कुमारस्वामी की सरकार के पास बहुमत नहीं बचा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बाद में बीजेपी आलाकमान ने उम्र का हवाला देते हुए येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया।

ये भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

elections 2023karnataka assemblykarnataka assembly datekarnataka assembly electionkarnataka assembly elections 2023karnataka assembly plankarnataka assembly scheduleKarnataka Election 2023Karnataka Election 2023 DateKarnataka Election 2023 NewsKarnataka Election 2023 Schedulekarnataka elections 2023Karnataka newskarnataka polls 2023कर्नाटक चुनाव 2023कर्नाटक चुनाव 2023 अनुसूचीकर्नाटक चुनाव 2023 तारीखकर्नाटक चुनाव 2023 समाचारकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023चुनाव 2023
विज्ञापन