September 8, 2024
  • होम
  • झारखंड: गढ़वा में पेट्रोल छिड़कर युवक को जिंदा जलाया, लड़ाई-झगड़े में बीच-बचाव कराने गया था पीड़ित

झारखंड: गढ़वा में पेट्रोल छिड़कर युवक को जिंदा जलाया, लड़ाई-झगड़े में बीच-बचाव कराने गया था पीड़ित

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां पर एक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित और आरोपी की हुई पहचान

बता दें कि झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक को पट्रोल ले जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। घटना में युवक जलकर गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जलने वाले युवक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान कसमुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। यह घटना झारखंड के नगर उंतारी थाना क्षेत्र में हुई।

पेट्रोल डालकर जलाया

गौरतलब है कि जलने वाले युवक दीपक सोनी एक विवाद के दौरान बीच बचाव करने गया था। इसी दौरान आरोपी कसमुद्दीन अंसारी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना झारखंड के नगर उंतारी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। उधर, दीपक के एक परिजन ने बताया कि कसमुद्दीन ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

यह भी पढ़े-

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन