देश-प्रदेश

केसी त्यागी की छुट्टी! JDU की राष्ट्रीय टीम में 22 महासचिव और 7 सचिव

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी टीम तैयार कर ली है। नई टीम से केसी त्यागी को बाहर कर दिया गया है। मंगलवार को नई टीम का ऐलान किया गया और टीम में उपाध्यक्ष के अलावा 22 महासचिव, 7 सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। आपको बता दें, केसी त्यागी जेडीयू के वरिष्ठ महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। इस नई टीम में उनका नाम नहीं है।

लिस्ट में इनका नाम है शामिल

जेडीयू की नई टीम में पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को बनाया गया है। नई लिस्ट में 22 लोगों को महासचिव बनाया गया हैं। नई टीम में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातिमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंद्रेश्वर प्रसार चंद्रवंशी, दशई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन और राजकुमार शर्मा का नाम शामिल है।

पूर्व विधायक राजीव रंजन को जनरल सेक्रेट्री के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है। वहीं यूपी के सांसद धनंजय सिंह, हरीश चंद्र पाटिल, कमर आलम, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।
7 नए सचिवों में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय और संजय कुमार का नाम शुमार है। कोषाध्यक्ष सांसद आलोक कुमार सुमन को बनाया गया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Ayushi Dhyani

Recent Posts

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

2 hours ago

भव्य महाकुंभ के मेले में अखाड़ा और पेशवाई का क्या योगदान होता है ?

भव्य महाकुंभ के मेले दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था…

3 hours ago

किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया…

3 hours ago

मैं इस्तीफा तो दे दूंगा लेकिन… अंबेडकर विवाद पर शाह ने कर दी विपक्ष की बोलती बंद!

गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा मांगने वाली मांग का भी जवाब दिया।…

3 hours ago

छात्र पीएम नरेंद्र मोदी से कर सकेंगे बात, जल्दी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें

परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक छात्र 14 जनवरी 2025 तक…

3 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए जेपीसी गठित, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले और संबित पात्रा समेत 31 सदस्य

जेपीसी इस बिल पर सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा करेगी। बताया…

3 hours ago