Myanmar Earthquake: शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से मची तबाही में अब तक 800 लोगों की मौत हो चुकी है, 700 घायल हैं जबकि हजारों लोग लापता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने दावा किया है कि म्यांमार में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। इधर थाईलैंड घूमने गए भारतीय वापस अपने वतन लौट रहे हैं।
बैंकॉक से आ रहे यात्री आलोक मित्तल ने कहा इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कहा कि थाईलैंड में स्थिति बेहद ख़राब थी। सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। अचानक मुझे ऐसा लगा कि चक्कर आ रहा है। तभी देखा कि मॉल के सभी दुकानदार बाहर आ रहे हैं। हम लोग भी बाहर आ गए। मंजर भयावह था। अपने होटल पहुंचा तो वहाँ भी सब लोग बाहर में थे। करीब 7 घंटे रोड पर रहा। फिर जल्दी से सामान लिया और तुरंत इंडिया का फ्लाइट पकड़कर यहां भगा आया। ऐसा कहा जा रहा कि अभी वहाँ बार-बार भूकंप आएंगे।
#WATCH दिल्ली: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप | बैंकॉक से आ रहे यात्री आलोक मित्तल ने कहा, “स्थिति बहुत खतरनाक थी। सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। सभी दुकानदार मॉल से बाहर चले गए थे। हम 6 घंटे तक सड़कों पर बैठे रहे…हमने तुरंत फ्लाइट बुक की और वापस भारत आ गए…” pic.twitter.com/851AsfhD2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2025
हमारी धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी हुई है। ये सारे प्लेट्स तैरती रहती है। इसी क्रम में कभी कभी वापस में टकरा जाती है। कई बार टकराने से ट्स के कोने मुड़ जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए जगह ढूंढने लगती है। इस कारण डिस्टर्बेंस आता है और फिर भूकंप आता है।
अमेरिका से भारत तक इस्लाम छोड़ने की होड़! इस वजह से अपना धर्म छोड़ रहे मुस्लिम, आंकड़े चौंका देंगे
म्यांमार भूकंप से 10 हजार मौतें! अमेरिका का दावा डरावना है मौत का आंकड़ा, अब तक 154 मौत की पुष्टि