September 20, 2024
  • होम
  • इंडिया है भाई… इस्लाम का एक ही कानून लगा दो, भारत में कभी बलात्कार नहीं होगा

इंडिया है भाई… इस्लाम का एक ही कानून लगा दो, भारत में कभी बलात्कार नहीं होगा

  • WRITTEN BY: Zohaib Naseem
  • LAST UPDATED : August 19, 2024, 12:23 pm IST

नई दिल्ली: कोलकाता में  जब से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर का रेप हुआ, तब से पूरे देश में गहमागहमी का माहौल है. डॉक्टर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. कई कॉलेजों में तो मार्च भी निकाला गया. वहीं  रेप करने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी. बता दें कि पोस्टमार्टम करने के बाद मृतका के शरीर पर 14 से ज्यादा चोट के निशान पाए गए थे.

 

महिलाएं सुरक्षित नहीं है

 

वहीं लोगों ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर ऐसा कब तक चलेगा. कई लोगों का तो यह भी कहना है कि महिला सुरक्षित बिल्कुल भी नहीं है. हालांकि इस समय एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेप कैसे रुकेगा, वो बता रहा है.

 

 

 

कभी बलात्कार नहीं होगा

 

शख्स का कहना है कि हम ये कह रहे है कि इस्लाम का कानून लगा दीजिये, ये कभी नहीं होगा, इंडिया है भाई इंडिया है…. हैवानियत का कोई तरफदार न होगा, जालिम का यहां कोई मददगार न होगा, लेकिन इस्लाम का एक ही कानून लगा दो, भारत में कभी बलात्कार नहीं होगा.

 

मार दिया जाता है

 

बता दें कि इस्लाम में बलात्कार की सजा ज़िना की सजा के बराबर है, जिसमें अगर कोई अपराधी विवाहित है, तो उसे पत्थर से मारा जाता है और अगर वह विवाहित नहीं है, तो उसे सौ कोड़े मारे जाते हैं और एक साल के लिए निर्वासित कर दिया जाता है.

 

 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिफाजत-ए-इस्लाम बोला मंदिरों की मूर्तियां टूटेगी और उसका राज होगा, दहशत में हिंदू!

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन