• होम
  • देश-प्रदेश
  • क्या शरद पवार, क्या उद्धव ठाकरे… शिरडी पहुंचे शाह ऐसा दहाड़े, हिल उठा पूरा महाराष्ट्र!

क्या शरद पवार, क्या उद्धव ठाकरे… शिरडी पहुंचे शाह ऐसा दहाड़े, हिल उठा पूरा महाराष्ट्र!

शाह ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की महाविजय ने शरद पवार की विश्वासघाती राजनीति को 20 फीट जमीन में गाड़ दिया है। शरद पवार की ये राजनीति महाराष्ट्र में साल 1978 से चल रही थी।

Amit Shah
inkhbar News
  • January 13, 2025 3:00 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

शिरडी/मुंबई/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (SCP) के प्रमुख शरद पवार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की महाविजय ने शरद पवार की विश्वासघाती राजनीति को 20 फीट जमीन में गाड़ दिया है। शाह ने कहा कि शरद पवार की ये राजनीति महाराष्ट्र में साल 1978 से चल रही थी।

उद्धव पर भी खूब बरसे

शरद पवार के साथ ही अमित शाह ने शिवसेना UBT के चीफ उद्धव ठाकरे पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ने बालासाहेब के सिद्धांतों को छोड़कर द्रोह किया था। वो झूठ और फरेब करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।

घमंडिया गठबंधन टूटा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि घमंडिया गठबंधन (इंडिया गठबंधन) अब टूटने की ओर है। महाराष्ट्र में जल्द ही बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव से पहले घमंडिया गठबंधन टूट रहा है। शिवसेना UBT ने कह दिया है वो बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेंगे।

बता दें कि 2024 के आखिरी में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन (इंडिया अलायंस) को करारी हार का सामना करना पड़ा था। MVA की तीनों पार्टियां मिलकर भी 50 सीटें नहीं जीत पाईं थीं।

वि.स. चुनाव परिणाम

बीजेपी- 132 सीट
शिवसेना (शिंदे गुट)- 57 सीट
NCP (अजित गुट)- 41 सीट

कांग्रेस- 16 सीट
शिवसेना (UBT)- 20 सीट
NCP (शरद गुट)- 10 सीट

Tags

Amit Shah