September 8, 2024
  • होम
  • International Women's Day: दुनिया की सबसे मशहूर महिलाएं जो बनी मिसाल, जानिए इनका कार्य क्षेत्र और उपलब्धियां

International Women's Day: दुनिया की सबसे मशहूर महिलाएं जो बनी मिसाल, जानिए इनका कार्य क्षेत्र और उपलब्धियां

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : March 8, 2023, 9:46 am IST

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च यानी आज है । इस दिन महिलाओं के विकास के अवसर प्रदान करने और समाज में पुरुषों के समान खड़े होने में सक्षम बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनाया जाता हैं। दुनियाभर में जाने कितनी महिलाओं को लिंग भेद के कारण असमानता का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के अधिकारों के बारें में जागरूक करने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं ।

इस अवसर पर भिन प्रकार के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा और मिसाल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में 100 सबसे दमदार महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस विश्व महिला दिवस पर दुनियाभर की सबसे सशक्त महिलाओं के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते है दुनिया की कुछ दमदार महिलाएं, जो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman

मिली जानकारी के मुताबिक, दुनिया की 100 सशक्त महिलाओं की लिस्ट में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लगातार चौथी बार आया है । इस सूची में 36वें स्थान पर है। सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त मामलों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आपको बता दें कि वह इसके पहले देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।

2. कमला हैरिस

Kamala Harris
Kamala Harris

विश्व की सबसे मशहूर महिलाओं की लिस्ट में कमला हैरिस का नाम भी शामिल है। वहीं कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर विराजमान हैं। यह पहली एशियाई अमेरिकी महिला हैं, जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति नियुक्त हुई हैं।

3. किरण मजूमदार-शॉ

Kiran Mazumdar-Shaw
Kiran Mazumdar-Shaw

सबसे मशहूर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार शाॅ का नाम भी शामिल है। जो भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं। बता दें, ये दवा उत्पादन के क्षेत्र की बेहद बड़ी और मशहूर कंपनी है। दरअसल इस कंपनी की स्थापना साल 1978 में हुई थी। वहीं किरण मजूमदार का नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से आता हैं। जिन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।

4. फाल्गुनी नायर

Falguni Nayar
Falguni Nayar

फाल्गुनी नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी साल 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर एक मशहूर बिजनेस विमेन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में दर्ज हुई है। वहीं फाल्गुनी नायर भी देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन