बेटी की फीस भरने के बजाय महिला ने दान कर दिए 6 करोड़ रुपए, अब हो रही आलोचना

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क चीन के शंघाई शहर में एक ब्लॉगर ने सड़क पर घूम रही महिला का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में उस महिला ने जो बताया उससे सभी हैरान है। इस महिला ने बताया की इसने 6 करोड़ की अधिक संपत्ति को दान में दे दिया था। जबकि उस दौरान उनकी खुद की बेटी विश्वविद्यालय की फीस भरने के लिए संघर्ष कर रही थी। बेटी ने एजुकेशन लोन उठा रखा था। इसके बावजूद महिला ने अपनी बेटी की मदद करने के बजाय एक बड़ी रकम दूसरो को दान में दे दी।

माता-पिता और बेटी के लिए नहीं छोड़ा 1 भी पैसा

इस समय चीन के शंघाई शहर की एक महिला खूब सुर्खियों में है। दरअसल इसने 6 करोड़ रुपए चैरिटी में दान कर दिए। एक इंटरव्यू के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने माता-पिता और बेटी के लिए एक भी पैसा नहीं छोड़ा। बता दें कि उस समय उनकी बेटी एजुकेशन लोन के कर्ज में डूबी हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटी की मदद करने के बजाय सारी संपत्ति को दान में दे दिया। अब इंटरव्यू वायरल होने के बाद से महिला की खूब आलोचना हो रही है।

एजुकेशन लोन के कर्ज में डूबी थी बेटी

बता दें कि स्थानीय खबर के मुताबिक, एक ब्लॉगर ने शंघाई की सड़क पर घूम रही एक महिला का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में महिला ने बताया कि उसने उस समय 6 करोड़ रुपए चैरिटी में दान दे दिए जिस समय उसकी बेटी एजुकेशन लोन के कर्ज में डूबी थी। इंटरव्यू वायरल होने के बाद से महिला कि खूब आलोचना हो रही, वहीं कुछ लोग उसका समर्थन भी कर रहे हैं।

220 मिलयन से अधिक लोगों ने देखा इंटरव्यू

महिला के अनुसार उसके माता-पिता इस फैसले का समर्थन किया है, जबकि बेटी को चैरिटी का फैसला समझ में नहीं आया। माता- पिता फैसले को समझते हैं, उनको पता है कि ये पैसा मेरा कमाया हुआ था, जिसपर मेरा हक था। बता दें कि इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 220 मिलयन से अधिक लोग इसको देख चुके हैं। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है, जहां महिला को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है, वहीं कुछ लोग उसके समर्थन में भी उतर आए हैं।

 

Tags

china mother donate rschina woman viralcrores rsdaughter and motherdaughter in debtdebtdid not give pennydonated to charitywoman donated 6 crores rs
विज्ञापन