• होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है इन 15 आतंकवादियों के नाम, पाताल में भी खोज रही एजेंसियां

भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है इन 15 आतंकवादियों के नाम, पाताल में भी खोज रही एजेंसियां

नई दिल्लीः आज कुछ को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी देश आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। भारत भी उनसे अलग नही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में रहता हैं। भारत सरकार ने कुछ आतंकियों को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाल रखा है। भारत की […]

India' s Most wanted Terrorist
inkhbar News
  • October 3, 2024 8:32 am Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्लीः आज कुछ को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी देश आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। भारत भी उनसे अलग नही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में रहता हैं। भारत सरकार ने कुछ आतंकियों को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाल रखा है। भारत की खूफिया एजेंसियां इनकी तलाश में लगी हुई हैं।

ये हैं 15 आतंकियों के नाम

1. गृह मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर यूएपीए के तहत मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट भी डाली है। इस लिस्ट में पहला नाम मौलाना मसूद अजहर का है। मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया है। अजहर ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। वह 2001 में संसद पर हुए हमले, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है। अजहर को 1994 में श्रीनगर में हमले की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 1999 में कंधार विमान अपहरण के दौरान उसे रिहा करना पड़ा था।

2- इस लिस्ट में दूसरा नाम हाफिज मुहम्मद सईद का है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है। वह मुंबई हमलों का भी मास्टरमाइंड है। इस हमले में 6 अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने हाफिज सईद पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। वह कई सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है।

3- जकीउर रहमान लखवी- जकीउर रहमान का नाम भारत सरकार की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वह मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। कुछ साल पहले पाकिस्तान ने उसे टेरर फंडिंग मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई थी।

4- इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दाऊद इब्राहिम का नाम है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे दाऊद को 1993 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत से भाग कर वह पाकिस्तान में रह रहा है।

5- वधावा सिंह (बब्बर@चाचा)- बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मुखिया वधावा सिंह बब्बर पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। माना जाता है कि वह पाकिस्तान में है।

इसके अलावा इस लिस्ट में 6वें नंबर पर लखबीर सिंह, 7वें नंबर पर रंजीत सिंह, 8वें नंबर पर परमजीत सिंह, 9वें नंबर पर भूपेंद्र सिंह भिंडा, 10वें नंबर पर गुरमीत सिंह बग्गा, 11वें नंबर पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, 12वें नंबर पर हरदीप निज्जर है। हरदीप निज्जर की इसी साल कनाडा में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परमजीत सिंह, साजिद मीर और यूसुफ मुजम्मिल का नाम इस लिस्ट में आता है। आपको बता दें गृह मंत्रालय की इस लिस्ट में कुल 57 नाम हैं।

ये भी पढ़ेंः-बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे PK, इस दलित नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

हिंदू महिलाओं को टारगेट कर रहे मुस्लिम पुरुष….अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर जज ने कह दी ये बड़ी बात