PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। पीएम सोमवार को मॉस्को पहुंचे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका गर्मीजोशी से स्वागत किया। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सामने रूसी सेना में काम कर रहे भारतीयों की वतन वापसी का मुद्दा उठाया। इसके बाद पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे भारतीय सैनिकों की जल्द ही देश वापसी होगी।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल 30 से 40 भारतीय रूसी सेना में सेवा दे रहे हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि भारतीय वापस वतन लौटना चाहते हैं लेकिन उनके लिए यह मुमकिन नहीं है। भारत सरकार ने इसके लिए कई तरह के राजनयिक प्रयास किए परंतु रूस की तरह से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब खुद प्रधानमंत्री ने रूसी प्रेसिडेंट के सामने सेना में भर्ती इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया है।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 5 साल बाद रूस पहुंचे। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया। यूक्रेन और रूस में जंग शुरू होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। पश्चिमी देशों की निगाहें इस दौरे पर टिकी हुई है। आज प्रधानमंत्री पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
PM Modi Russia Visit: पुतिन ने पीएम मोदी को देखते ही लगाया गले, साथ में किया डिनर