September 20, 2024
  • होम
  • पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 की मौत 16 लोग बचाए गए

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 की मौत 16 लोग बचाए गए

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 23, 2024, 1:15 pm IST

नई दिल्ली। नेपाल जा रही भारतीय बस की नदी में गिरने की खबर आई है। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों से भरी एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। अधिकारी के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

14 की गई जान

दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 बचाये गए हैं। बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री भारतीय थे। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बस गिरने के कारणों की जांच हो रही है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन