September 8, 2024
  • होम
  • 2026 तक 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित होगा भारत- विधायक टी राजा सिंह का दावा

2026 तक 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित होगा भारत- विधायक टी राजा सिंह का दावा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : March 15, 2023, 12:14 pm IST

पुणे। तेलंगाना के निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने दावा किया है कि साल 2026 तक भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा सिंह ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में 50 से अधिक इस्लामिक देश, 150 से अधिक ईसाई देश हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं घोषित किया जा सकता?

शहरों के नाम बदलना सिर्फ शुरूआत

निलंबित बीजेपी नेता ने कहा भारत में बहुसंख्याक आबादी हिंदुओं की है और हिंदू समुदाय के लोगों की मांग है कि देश को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदले गए हैं। यह कदम भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनाने की सिर्फ शुरूआत है। विधायक टी राजा सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही अहमदनगर का नाम अहिल्याबाई नगर और हैदराबाद का नाम भाग्यनगर किया जाएगा।

भारत ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनकर रहेगा

विधायक टी राजा सिंह आगे दावा करते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, साल 2025 और 2026 तक भारत ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनकर रहेगा। देश के साधु-संतों की यही इच्छा है और यह उनकी ही भविष्यवाणी है। गौरतलब है कि, हाल ही में मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि सभी मेरा साथ दें, मैं उनको हिंदू राष्ट्र दूंगा। हालांकि, उन्होंने साथ में ये भी कहा था कि हम संविधान को मानने वाले लोगों में हैं, हमारे पूर्वजों ने संविधान को दिल से स्वीकार किया है। लेकिन, हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन