September 8, 2024
  • होम
  • Independence Day: राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि

Independence Day: राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : August 15, 2022, 8:13 am IST

Independence Day:

नई दिल्ली। भारत को आजाद हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए। पूरा देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार इस जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसी बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

बापू को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पहुंचने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले में अंतर-सेवाओं और पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

देशभर में जश्न का माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के विभिन्न स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। हर राज्य में शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से आजादी पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान

बता दें कि देश की आजाद के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार इस जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आज से भारत अमृत काल में प्रवेश कर जाएगा। भारत आजादी के 75 से 100 वर्ष के बीच अमृतकाल में नई ऊंचाइयों को छूएगा। बता दें कि देश में सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार सभी लोगों से ये अपील कर रही है की वो घरो में तिरंगा फहराएं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन