Independence Day: भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस आज, पीएम मोदी लगातार 9वीं बार लाल किले से करेंगे संबोधन

नई दिल्ली। भारत आज अपने आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस खास मौके पर पूरे भारत में देशभक्ति के भिन्न-भिन्न आयोजन होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी आज लाल किले पर सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे और फिर इसके बाद पूरे देशवासियों को संबोधित करेंगे।

आजादी के जश्न में डूबा भारत

देश को आजाद हुए कुल 75 वर्ष हो चुके हैं। जबकि यह 76वां स्वतंत्रता दिवस है। 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार इस जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आज से भारत अमृत काल में प्रवेश कर जाएगा। भारत आजादी के 75 से 100 वर्ष के बीच अमृतकाल में नई ऊंचाइयों को छूएगा। बता दें कि देश में सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार सभी लोगों से ये अपील कर रही है की वो घरो में तिरंगा फहराये।

मोदी का लगातार 9वां स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला जाएंगे और किले के प्राचीर से 7.30 बजे राष्ट्रध्वज फहराएंगे। फिर पीएम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लगातार 9वां स्वंत्रता दिवस है जब वो लाल किले से ध्वजारोहण करेंगे।

राजघाट पहुंचे मोदी

पीएम मोदी सबसे पहले सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मोदी राजघाट से सीधे लाल किला जाएंगे। 7.30 बजे प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर सुबह तिरंगा झंडा फहराएंगे और भारतवासियों को संबोधित करेंगे।

 

Tags

75 years of india's independence75th independence day76th independence day of indiahappy independence dayhow world celebrated india's independence dayindependence dayindependence day 2022independence day indiaindependence day speechIndia
विज्ञापन