September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हम जिम्मेदार नागरिक बनें, भारत फिर से दुनिया का सिरमौर बन जाएगा- कार्तिकेय शर्मा
हम जिम्मेदार नागरिक बनें, भारत फिर से दुनिया का सिरमौर बन जाएगा- कार्तिकेय शर्मा

हम जिम्मेदार नागरिक बनें, भारत फिर से दुनिया का सिरमौर बन जाएगा- कार्तिकेय शर्मा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : February 25, 2023, 8:03 pm IST

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा दिव्य प्रेम सेवा मिशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए मैं दिव्य प्रेम सेवा मिशन को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और आभार प्रकट करता हूं। मैं अपनी बात को आचार्य चाणक्य के एक कोट से शुरू करूंगा।

“मैदान में हारा हुआ फिर से जीत सकता है
परंतु मन से हारा हुआ कभी नहीं जीत सकता,
आपका आत्मविश्वास ही आपकी सर्वश्रेष्ठ पूंजी है।”

ये उक्ति है आचार्य चाणक्य की, जो एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास, बुद्धिमता और राजनीतिक इच्छा शक्ति के बल पर भारतीय इतिहास को बदल दिया, इतनी सदियां बीतने के बावजूद भी चाणक्य द्वारा बताए गए सिद्धांत आज भी न केवल प्रासंगिक बने हुए हैं बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण भी हैं। जो भी उनके बताए सिद्धांतों और नीतियों का अनुसरण करता है वह व्यक्ति कभी जिंदगी के मुश्किल वक्त में हारता नही है।

भारत को मजबूत राष्ट्र बनाना था उद्देश्य

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आचार्य चाणक्य का मुख्य उद्देश्य भारत को एक मजबूत, सक्षम और समृद्ध महान राष्ट्र बनाना था, जो हम साफ साफ देख सकते है कि उनकी नीतियों का पालन करके ही महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और मौर्य वंश का उदय हुआ जिन्होंने विश्व के एक बड़े भाग को जीतने में सफलता हासिल की, आचार्य चाणक्य ने कहा था कि एक कुशल नेता को हमेशा धैर्य बना कर रखना चाहिए, अपनी योजना को केवल चुनिंदा लोगों के साथ ही साझा करें, जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक सावधानी बरतें, अपने साथियों से सलाह लेकर कठिन परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है।

हमें दूसरों के अनुभवों को जानना चाहिए

राज्यसभा सांसद ने बताया कि चाणक्य ने ये भी कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक्शन तभी लेना चाहिए जब परिस्थितियां उसके हाथ में हों। आज यदि हम चाणक्य की उपरोक्त नीतियों और सिद्धांतो का पालन करते हैं तो निश्चित रूप से अपने जीवन को खुशहाल, सकारात्मक और सफल बना सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा कि व्यक्ति को दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए और सफलता हासिल करने के लिए दूसरों के अनुभवों को जानना चाहिए। आज प्रतिस्पर्धा के दौर में जब व्यक्ति किसी से बात नहीं करना चाहता, सब कुछ खुद करके देखना चाहता है ऐसी स्थिति में आचार्य चाणक्य की ये बात हमें सीखने की जरूरत है।

कड़वा बोलने से बेहतर है कि मौन रहें

कार्तिकेय शर्मा ने आगे कहा कि आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है, पंरतु पैसे से बुद्धि नही हासिल की जा सकती। इसलिए प्रत्येक इंसान को अपनी बुद्धि के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने हमें सिखाया कि कैसे एक कोयल हमें जीवन का अमूल्य ज्ञान देती है। चूंकि कोयल तब तक मौन रहती है जब तक कि उसके कंठ से मधुर स्वर नही निकलते, इसलिए जब भी बोलें, मधुर बोलें। कड़वा बोलने से बेहतर है कि मौन रहें। अंत में आप सभी से यही अपील करूँगा कि हम सभी आचार्य चाणक्य की नीति पर चलते हुए राष्ट्र धर्म का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करे ताकि हमारा भारत अमृत काल में एक बार फिर से दुनिया का सिरमौर बन सके।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया  धमाल
करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया धमाल
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
विज्ञापन
विज्ञापन