September 19, 2024
  • होम
  • मोदी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम नहीं तो कौन हैं 5 अल्पसंख्यक नेता?

मोदी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम नहीं तो कौन हैं 5 अल्पसंख्यक नेता?

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 10, 2024, 2:55 pm IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार,9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार एक भी मुस्लिम सांसद को जगह नहीं मिली है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। मोदी कैबिनेट में अगर एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है तो फिर 5 अल्पसंख्यंक नेता कौन हैं?

मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री

मोदी मंत्रिमंडल में इस बार मंत्रियों की कुल संख्या 72 है, इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्यमंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री है। अल्पसंख्यंक मंत्रियों की संख्या 5 है। इनमें एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 5 अल्पसंख्यंक मंत्री निम्न है-

रवनीत सिंह बिट्टू
हरदीप सिंह पुरी
जॉर्ज कुरियन
किरेन रिजिजू
रामदास अठावले

मुस्लिम सांसदों की भागीदारी

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों ने 78 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से 24 ने जीत हासिल की है। इन 24 में से 21 सांसद इंडिया अलायंस से हैं जबकि 3 कैंडिडेट्स NDA से हैं। इंडिया ब्लॉक में सबसे ज्यादा कांग्रेस से मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, उनकी संख्या 9 हैं।

ये बड़े मुस्लिम चेहरे पहुंचे संसद-

असदुद्दीन ओवैसी
युसूफ पठान
इमरान मसूद
इकरा हसन चौधरी
मोहम्मद हनीफा

Modi Cabinet Bihar Minister: टीम मोदी में बिहार से मल्लाह की एंट्री, पहली बार राजपूत को नहीं मिली जगह

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन