महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित था। कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंसा का एक भी आरोपी नहीं बचेगा। फडणवीस ने कहा कि किसी चादर पर कुरान की आयत नहीं लिखी थी। अफवाह फैलाकर जानबूझकर हिंसा फैलाई गई थी।
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित था। कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।
फडणवीस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। नागपुर पुलिस पर किये गए हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस हमले में तीन DCP घायल हुए हैं। एक DCP पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएम फडणवीस ने कहा कि हिंसा स्थल से पत्थरों से भरी एक ट्रॉली मिली है। दंगाइयों ने ख़ास घरों को निशाना बनाया था। हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।
अब बुरहानपुर को जलाने जा रहे थे मुसलमान, भीड़ देखकर धड़-धड़ दुकान बंदकर भागे हिंदू, उतर गई फ़ोर्स