Hurun Rich List 2025: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी हैं। HCL की रोशनी नाडार तीसरे और दिलीप सांघवी चौथे नंबर पर हैं। गौतम अडाणी भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर हैं। उनकी संपत्ति में 13% का इजाफा हुआ है। HCL फाउंडर शिव नाडार ने अपनी बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद वो महिलाओं में सबसे अमीर बन गई हैं।
भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची-
- मुकेश अंबानी एंड फैमिली
- गौतम अडाणी एंड फैमिली
- रोशनी नाडार एंड फैमिली
- दिलीप सांघवी एंड फैमिली
- अजीम प्रेमजी एंड फैमिली
- कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली
- साइरस एस पूनावाला एंड फैमिली
- नीरज बजाज एंड फैमिली
- रवि जयपुरिया एंड फैमिली
- राधाकिशन दमानी एंड फैमिली
मस्क की संपत्ति तेजी से बढ़ी
मुकेश अंबानी अभी भी भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। उनके पास 8.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 13 फीसदी देखी गई है। रोशनी नाडर को पहली बार इस सूची में जगह मिली है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलान मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी संपत्ति में 82% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
दुनिया में अरबपतियों की संख्या
आपको बता दें कि वर्तमान में दुनिया में 3,456 अरबपति हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या 284 है, जो कि पिछले साल 271 थी। न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे अमीर कैपिटल है। वहाँ 129 बिलेनियर्स रहते हैं। दूसरे नंबर पर 97 बिलेनियर्स के साथ लंदन है। एशिया में सबसे ज्यादा बिलेनियर्स शंघाई में हैं।