September 8, 2024
  • होम
  • Hot Seats: कौन जीतेगा हरियाणा का दंगल? क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी या फिर कांग्रेस दिखाएगी दम

Hot Seats: कौन जीतेगा हरियाणा का दंगल? क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी या फिर कांग्रेस दिखाएगी दम

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : June 3, 2024, 2:51 pm IST

Haryana election results: हरियाणा की सभी दस सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। इस चुनाव की प्रमुख पार्टियों में बीजेपी-कांग्रेस, जजपा और इनेलो में लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा राज्य में 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्रम में आइए प्रदेश की सभी चर्चित सीटों के बारें में जानते हैं।

हरियाणा की सभी चर्चित सीटें

रोहतक – हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक हैं। यह सीट हुड्डा परिवार का गढ़ रही है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी यहां एक बार भी चुनाव नहीं जीत सकी थी। इस बार यहां से कांग्रेस ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं बीजेपी ने अरविंद कुमार शर्मा पर भरोसा जताया है।

करनाल – करनाल लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। लेकिन 2014 और 2019 में बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की है। इस बार यहां से बीजेपी की तरफ से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया गया है तो वहीं कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराज को मैदान में उतारा है।

कुरुक्षेत्र – 1977 से लेकर 2019 तक यहां 10 चुनाव हुए जिसमें तीन बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी ने परचम लहराया है। इस बार यहां से कांग्रेस और आप के गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता को टिकट दिया गया है तो बीजेपी की ओर से नवीन जिंदल मैदान में हैं।

फरीदाबाद – इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का समान दबदबा रहा है। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने बाजी मारी थी। इस बार यहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस से महेंद्र प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं।

गुड़गांव – इस सीट पर 2009 से राव परिवार का कब्जा रहा है। राव इंद्रजीत सिंह तब से लगातार सांसद बने हुए हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है और टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से राज बब्बर चुनावी मैदान में हैं।

हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

1. कुरुक्षेत्र – बीजेपी
2. रोहतक – बीजेपी
3. करनाल – बीजेपी
4. गुड़गांव – बीजेपी
5. हिसार – बीजेपी
6. फरीदाबाद – बीजेपी
7. भिवानी-महेंद्रगढ़ – बीजेपी
8. अंबाला – बीजेपी
9. सिरसा – बीजेपी
10. सोनीपत – बीजेपी

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन