नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मार्च के आखिरी हफ्ते में जहां कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल हो रही है। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में आज यानी 26 मार्च को तेज गर्मी पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. बता दें, आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और झारखंड में भी तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी
राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर, जोधपुर, जालोर सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-27 मार्च को जोधपुर और बीकानेर में तेज हवाएं और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 26-28 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज के साथ बारिश की संभावना हेै. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 26-27 मार्च तक बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड की बात करें तो 26-28 मार्च तक बारिश और पंजाब में 26-27 मार्च को गरज के साथ वर्षा हो सकती है। उधर उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में 28-29 मार्च को भारी बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिणी भारत के राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। यहां 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कर्नाटक में आज बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: कर्क से लेकर वृषभ राशि के जातकों को होगा सुनफा योग का लाभ, जानें क्या कहता है आज का राशिफल