September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, समेत अधिकतर राज्यों में लू चलने की संभावना, देखें लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, समेत अधिकतर राज्यों में लू चलने की संभावना, देखें लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, समेत अधिकतर राज्यों में लू चलने की संभावना, देखें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि में हीटवेव की स्थिति गंभीर होने वाली है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 15 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में गर्मी और लू से बढ़ेगी लोगों की परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा-दिल्ली और उत्तराखंड में 9 जून तक लू चलने की संभावना है। 8 जून तक ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए भी इसी तरह की स्थिति का पूर्वानुमान जारी किया गया है। भीषण लू चलने की संभावना है। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी झारखंड और विदर्भ में मंगलवार तक हालात रहने की संभावना है। आज के लिए पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी लू चलने की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली में एक-दो दिन भीषण गर्मी का प्रकोप

दिल्ली की जनता को एक-दो दिन भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। विदर्भ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।

पंजाब में लू का कहर 

पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। अब तीन दिन और लोगों को लू का कहर झेलना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पंजाब में 9 जून तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 10 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। सोमवार को पंजाब के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी रही। पंजाब में अमृतसर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में आज भी कई जिलों में लू चलेगी

मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. नौगांव, सतना, मलजखंड, खजुराहो, दमोह, राजगढ़, ग्वालियर में लू चलेगी। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों और राजगढ़, रायसेन, रीवा, सतना, सीधी, बालाघाट और उमरिया जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में पिछले एक सप्ताह से मानसून लचर बना हुआ है। हवा के साथ नमी की कमी के कारण तापमान बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े-

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

पति ने ही पत्नी को मौसी के बेटे के साथ कहा बनाने संबंध, अपनी अहलिया की ही बेच डाली इज्जत
महापाप! झाड़ियो में बूढ़े ने गाय की बछिया के साथ किया दुष्कर्म, पढ़कर खौल उठेगा खून
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे CM आवास, जानें कहां होगा नया आशियाना?
‘स्त्री 2’ के आगे इस मूवी का चला जादू, 44वें दिन की कमाई सुनकर दंग रह जाएंगे
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ की बेटी को पहुंचाया जहन्नुम, अब बदला लेगा ईरान, इस खूंखार लीडर ने बनाया खतरनाक प्लान
घुसपैठ के खिलाफ असम सरकार का कड़ा एक्शन, 8 बच्चों समेत 9 बांग्लादेशियों को बाहर खदेड़ा
एक ऐसा देश है जहां एक भी जंगल नहीं है लेकिन कुछ है ऐसा जिससे अर्थव्यवस्था है अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन