PM Modi on Manoj Kumar Death: अपने जमाने के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। थाईलैंड यात्रा पर गए पीएम मोदी ने मनोज कुमार ने साथ वाली तस्वीरें पोस्ट की है।
देशभक्ति के जोश को याद रखेगी दुनिया
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
शास्त्री जी के कहने पर बनाई फिल्म
बता दें कि मनोज अपनी देश भक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने क्रांति, उपकार, पूरब पश्चिम जैसी मूवी की थी। मनोज कुमार को 7 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फ़िल्मफ़ेयर उन्हें साल 1968 में फ़िल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ही वह मूवी थी, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उन्हें बनाने के लिए कहा था। हालांकि शास्त्री जी यह फिल्म देख नहीं आये, रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया।
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! अवामी लीग के दो बड़े नेताओं के घरों पर हमला