September 17, 2024
  • होम
  • गुजरात: कल मोरबी जाएंगे पीएम मोदी, पुल हादसे वाली जगह का लेंगे जायजा

गुजरात: कल मोरबी जाएंगे पीएम मोदी, पुल हादसे वाली जगह का लेंगे जायजा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : October 31, 2022, 2:28 pm IST

मोरबी पुल हादसा:

गांधीनगर। गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मोरबी के मच्छु नदी पर बने 143 साल पुराने ऐतिहासिक पुल के गिर जाने से करीब 190 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

मोरबी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी कल मोरबी जाएंगे। वहां पर वह पुल हादसे वाली जगह का जायजा लेंगे। बता दें कि इससे पहले आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

मदद की घोषणा की गई

बता दें कि मोरबी पुल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रूपये की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के अश्रितों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रूपये देने की घोषणा की है।

143 साल पुराना था पुल

गौरतलब है कि मोरबी का यह ऐतिहासिक केबल पुल 143 साल पुराना है। इसकी लंबाई 765 फीट है। इस पुल का उद्धाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई (पहले बंबई) के गर्वनर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। उस समय इसकी लागत 3.5 लाख रूपये आई थी। बताया जाता है कि पुल बनाने का सारा सामान इंग्लैंड से मंगाया गया था। दिवाली से पहले इस पुल की 2 करोड़ रूपये में मरम्मत की गई थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन