गुजरात चुनाव: पहले चरण में 11 बजे तक 18.95% वोटिंग, पोलिंग बूथों पर लगीं मतदाताओं की कतार

गुजरात चुनाव:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 89 सीटों के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान हुआ है।

#GujaratAssemblyPolls के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान हुआ। pic.twitter.com/4OPCiG49On

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2022

बता दें कि 19 जिलों में 89 सीटों पर 2 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा, जब 93 सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

14, 382 बूथों पर वोटिंग जारी

गुजरात में पहले चरण के चुनाव आज 2, 39, 76, 670 मतदाता मतदान कर रहे हैं। पहले चरण में 18-19 वर्ष की आयु के 5.74 लाख मतदाता और 99 वर्ष से ज़्यादा आयु के 4, 945 मतदाता शामिल देख रहे हैं। बता दें कि कुल 14, 382 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जिनमें 3, 311 शहरी और 11, 071 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैं उन सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं उनसे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

किसके पास कितनी सीटें है?

बता दें कि आज जिन 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, उसमें भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास एक सीट है।

2017 का चुनाव परिणाम जानें

गौरतलब है कि गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने 49.05 प्रतिशत वोटों के साथ 99 सीटें और कांग्रेस ने 41.44 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें जीती थी। इसके साथ ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

Gujaratgujarat 2022 electionGujarat Assembly ElectionGujarat Assembly Election 2022Gujarat assembly electionsgujarat assembly elections 2022gujarat chunav 2022Gujarat ELECTIONgujarat election 2022Gujarat Election 2022 Date
विज्ञापन