गुजरात: गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सरकार जल्द ही राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सकती है। इसके लिए कमेठी गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज किया जा सकता है बड़ा ऐलान जानकारी के मुताबिक […]
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सरकार जल्द ही राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सकती है। इसके लिए कमेठी गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट बैठक में भूपेंद्र सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की संभावनाओं की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आज सरकार की ओर से एक वरिष्ठ मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक आज कैबिनेट की बैठक मं उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य में एक समिति गठित करने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इस कमेटी की अध्यक्षता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। आज दोपहर तीन बजे गुजरात के गृह मंत्री इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
बता दें कि चुनाव आयोग 1 या 2 नवंबर को गुजरात विधावसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। यह चुनाव दो चरणों में हो सकते है। जिसका पहला चरण 30 नवंबर या 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को हो सकता है। इसके बाद 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव