September 8, 2024
  • होम
  • कोरोना के कोहराम से सरकार हुई अलर्ट, 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

कोरोना के कोहराम से सरकार हुई अलर्ट, 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : April 21, 2023, 7:29 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से कोहराम मचा रहा है। आलम यह है कि देश में हाल के दिनों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ऐसे भी समझा जा सकता है कि केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को गाइडलाइन और सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,692 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हजार से ज्यादा हो गई है।

 

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर कोविड से बचाव के लिए हर संभव उपाय करने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने अपने पत्र में राज्यों से सर्विलांस बढ़ाने सहित ILI और SARI के रोगियों की निगरानी और परीक्षण बढ़ाने की अपील की है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन 8 राज्यों को पत्र लिखा है, वे उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली भी शामिल हैं।

 

➨ जानें राज्यों की positivity रेट

• उत्तर प्रदेश- ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• तमिलनाडु ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• राजस्थान ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• महाराष्ट्र ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• केरल ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• कर्नाटक हरियाणा ( positivity रेट 10% से ज्यादा)
• दिल्ली ( positivity रेट 10% से ज्यादा) शामिल हैं

 

➨ भारत में इन दिनों आए थे सबसे ज़्यादा मामले

• 23 अगस्त 2020 को 30 लाख मामले
• 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज़्यादा मामले
• 16 सितंबर 2020 को 50 लाख मामले
• 28 सितंबर 2020 को 60 लाख मामले
• 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख मामले
• 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख मामले
• 20 नवंबर को 90 लाख के पार मामले
• 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से ज़्यादा मामले
• 4 मई 2021 को 2 करोड़ मामले
• 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार मामले
• 25 जनवरी 2022 को 4 करोड़ के पार मामले

 

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन