September 19, 2024
  • होम
  • Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा भारत

Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा भारत

नई दिल्ली: हाल ही में सरकार ने देश का नाम इंडिया से भारत करने का संकेत दिया. इसे लेकर काफी बहस भी हुई. भले ही आधिकारिक तौर पर देश का नाम इंडिया से भारत नहीं किया गया है, लेकिन गूगल मैप ने नए नाम को स्वीकार कर लिया है. दरअसल इसकी वजह यह है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो दक्षिण एशिया में आपको एक देश लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा।

सर्च करने पर दिख रहा भारत

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी या अंग्रेजी की हुई है. अगर आप भारत अंग्रेजी में लिखें या हिंदी में आपको गूगल रिजल्ट में इंडिया ही दिखेगा, लेकिन गूगल मैप ने भारत और इंडिया दोनों को ही दक्षिण एशिया में एक देश के रूप में मान्यता दी हुई है. इसलिए अगर यूजर्स भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं तो वह भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

कैसे काम कर रहा यह सिस्टम?

अगर आप गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर भारत टाइप करते हैं तो आपको भारत के नक्शे के साथ भारत लिखा हुआ दिखाई देगा. वहीं गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में अगर आप भारत लिखते हैं तो देश के नक्शे के साथ इंडिया लिखा हुआ दिखेगा।

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन