LOVE JIHAD: गिरिराज सिंह ने कहा- आतंकवाद का नया रूप है लव जिहाद

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड के बाद देश के नेताओं ने अपराधियों से निपटने के बजाय नया रुख अख्तियार कर लिया है, फिर से देश के भीतर लव जिहाद ने अपना स्थान बना लिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद का नाम लेते हुए अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया है। एक कार्यक्रम के दौरान गिरीराज सिंह ने लव जिहाद की बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भी सरहाना की।

क्या कहा गिरिराज सिंह ने?

भाजपा के ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मोहम्मदाबाद में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लव जिहाद के मुद्दे को फिर से हवा देने की कोशिश की है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा है कि, आतंकवाद ने अब नया रूप ले लिया है, आतंकवाद अब लव जिहाद के रूप में सामने आया है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होने उत्तर प्रदेश में अपराध से निपटने के लिए अचूक तरीके अपनाए हैं जो कि, सराहनीय हैं।

सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश

कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि, लव जिहाद सनातन धर्म को खत्म करने की एक गंदी साजिश है उन्होने कहा कि, हम एकजुट होना होगा और इस साजिश को नाकाम करना होगा।
जनसंख्या नियंत्रण कानून की हिमायत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, इस तरह की नीतियां देश के विकास को सुनिश्चित करेंगी।
उन्होने दावा किया कि, चीन में प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते होते हैं जबकि भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा होते हैं। श्रद्धा हत्याकांड को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा था कि, दुर्भाग्यपूर्ण है कि, मुस्लिमों का देश भर में लव जिहाद मिशन चल रहा है, हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं और बाद में या तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं या तो छोड़ देते हैं।

Tags

Aftabaftab and gfaftab kill gfaftab kill gf full storyaftab kills his live in patneraftab live iin patner namebjpboyfriend murders his girlfrindBreaking NewsBreaking News in Hindi
विज्ञापन