• होम
  • देश-प्रदेश
  • राम की धुन पर नाच उठा फ़्रांस! यूरोप में सनातनियों का स्वैग देखकर मैक्रों-मोदी रह गए हैरान

राम की धुन पर नाच उठा फ़्रांस! यूरोप में सनातनियों का स्वैग देखकर मैक्रों-मोदी रह गए हैरान

पीएम नरेंद्र मोदी के फ़्रांस दौरे के कई वीडिओज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फ़्रांस में रह रहे भारतीय लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देखकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैरान रह गए।

modi
  • February 13, 2025 12:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ़्रांस में थे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका खूब स्वागत-सत्कार किया। पीएम के फ़्रांस दौरे के कई वीडिओज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फ़्रांस में रह रहे भारतीय लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देखकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैरान रह गए।

जो राम को लाये हैं

पीएम मोदी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें देखते हुए जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे गाना गा रहे हैं। साथ ही भांगड़ा की धुन पर मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। पीएम मोदी का ऐसा रुतबा देखकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ताज्जुब से देखते रहते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए सबसे मिल रहे हैं।

प्लेन तक छोड़ने आए मैक्रों

प्रधानमंत्री मोदी का फ़्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने अपने बीच की गहरी दोस्ती का इजहार किया। इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को विशेष रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देखते ही गले से लगा लिया था। इतना ही नहीं राष्ट्रपति मैक्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी से दोस्ती कितनी जरूरी है, यह इससे भी दिखता है कि प्रोटोकॉल तोड़कर वह पीएम मोदी को वो प्लेन तक छोड़ने आए।

 

ये नेता बना भारत का सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री, भौकाल ऐसा आस पास भी नहीं फटक पाया कोई सीएम

 

महाकुंभ में स्नान के लिए टूट पड़े हिंदू! 48 करोड़ सनातनियों ने लगा ली डुबकी, भीड़ देखकर घबराए रेल मंत्री अचानक पहुंच गए वॉर रूम