पूर्व PM मनमोहन सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया दुख, बेटे सुखबीर बादल को लिखा पत्र

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह को बादल को एक पत्र लिखा है। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा है कि प्रकाश सिंह बादल ने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने गरीबों और किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं। बादल साहब के साथ मेरी कई अच्छे यादें हैं।

Mumbai| On Maharashtra Day, a parade is organised in the Shivaji Park ground in Dadar and VIP movement will be there. Flying objects banned in the Jurisdiction of Shivaji Park and section 144 to be issued for 24 hours: Mumbai Police pic.twitter.com/tXRYccGPO1

— ANI (@ANI) April 26, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यक्त किया शोक

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक दिग्गज हस्ती थे। दरअसल वे एक उल्लेखनीय राजनेता थे, प्रकाश सिंह बादल ने हमारे देश के लिए कई योगदान दिए है। उन्होंने पंजाब की भूमि के लिए अधिक परिश्रम किया और साथ ही कठिन वक्त में राज्य को सहारा दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, परन्तु देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। प्रकाश सिंह बादल का निधन एक शून्य छोड़ गया है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें-

Ateeq-Ashraf Murder: आखिरी बार 7-8 दिन पहले घर आया था आरोपी लवलेश तिवारी, पिता ने कहा हमसे कोई मतलब नहीं

बड़ा माफिया बनना चाहते थे तीनों शूटर्स, पहले भी किए थे कई सारे मर्डर, जानिए अतीक को मारने वालों की कुंडली

Tags

Former CM of Punjab Parkash Singh BadalFormer PM Manmohan SinghManmohan Singhparkash singh badal passed awayPrakash Singh Badalwho was Parkash Singh Badalकौन थे प्रकाश सिंह बादलपंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादलप्रकाश सिंह बादल का निधन
विज्ञापन