• होम
  • देश-प्रदेश
  • हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम मेदांता में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और पिछले 3-4 साल से उनका मेदांता में इलाज चल रहा था।

Om Prakash Chautala Passed away
inkhbar News
  • December 20, 2024 12:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्लीः हरियाणा के पूर्व सीएम और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम मेदांता में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और पिछले 3-4 साल से उनका मेदांता में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

ओम प्रकाश चौटाला के पिता देवीलाल ताऊ हरियाणा और देश की राजनीति का मशहूर नाम हैं। वे देश के डिप्टी पीएम भी रह चुके हैं। पिता के डिप्टी पीएम बनने के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने पिता की विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।

सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला चार बार हरियाणा के सीएम रहे। चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को चौटाला ने तीसरी बार सीएम का पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। 1999 में उन्होंने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई और चौथी बार सीएम बने।

राजनीति में तीसरी पीढ़ी

ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। अजय और अभय चौटाला। अजय और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं।  हरियाणा की राजनीति में इस समय चौटाला परिवार की तीसरी पीढ़ी है। इन दिनों चौटाला परिवार दो धड़ों में बंटा हुआ है। ओपी चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बना ली है। जबकि दूसरे बेटे अभय सिंह चौटाला इनेलो के नाम के साथ राजनीति में हैं। हाल ही में हुए चुनावों में इनेलो और जेजेपी दोनों को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ेंः-  जयपुर में गैस टैंकर में ब्लास्ट; 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 40 गाड़ियां जलकर राख

ट्रेन यात्रा के दौरान युवक के साथ घटी ऐसी खौफनाक घटना, जानकर उड़ जाएंगे होश