September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पहले महिलाओं की खोदीं कब्रें, फिर किया लाशों का बलात्कार, रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार
पहले महिलाओं की खोदीं कब्रें, फिर किया लाशों का बलात्कार, रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

पहले महिलाओं की खोदीं कब्रें, फिर किया लाशों का बलात्कार, रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 14, 2024, 9:50 am IST
  • Google News

नई दिल्ली: एक बेहद चौंका देने वाला मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक शख्स ने दरिंदगी का सारी हदें पार कर डाली हैं। दरअसल एक 40 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने कब्रें खोदकर लाशों का बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कब्रें खोदकर किया शवों का बलात्कार

जानकारी के मुताबिक मामला पाकिस्तान में कराची के कोरंगी कब्रिस्तान से सामने आया है। आरोपी की पहचान सलमान वहीद के रूप में हुई है। वह मोहम्मद सलीम के नाम से सोशल मीडिया पर जाना जाता है। आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने महिलाओं की कब्रों को अपवित्र करने से लेकर उनका यौन शोषण करने की बात पुलिस को बताई। उसने बताया कि वह महिलाओं की ताजा कब्रों को ही हमेशा अपना शिकार बनाता था। पहले वो महिलाओं के शवों को खोदकर निकालता है और उसके बाद उनका बलात्कार करता है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को बलात्कार के आरोप में बाग-ए-कोरंगी कब्रिस्तान से गिरफ्तार किया था।

मृतक महिला के बेटे ने की शिकायत

जानकारी के अनुसार नेक्रोफीलिया शवों के साथ यौन संबंध बनाना कहलाता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं की चार कब्रों के साथ ऐसा ही कर चुका है। उसने उनका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं इस मामले के खुलासा तब हुआ जब उसे 55 वर्षीय महिला की कब्र को स्थानीय लोगों ने अपवित्र करते हुए पकड़ा। पुलिस को सौंपने से पहले सभी लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के बेटे ने इस मामले में शिकायत द्वारा दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि उसने अपनी मां को गुरुवार शाम को कब्रिस्तान में दफनाया था। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे उसको इस बात का पता चला कि आरोपी ने उसकी मृतक मां की कब्र खोद दी है और मां के शव के साथ छेड़छाड़ की है। इस अपराध को करते हुए लोगों ने उसको स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने इमरजेंसी लाइट का इस्तेमाल किया था।

आरोपी ने बताया अपना जुर्म

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा), और 354 (महिला की शील भंग करना) और धारा 297 (कब्रिस्तान आदि पर अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी ने कहा कि किस महिला को दफनाया जा रहा है इस बात पर वह नजर रखता था। इसके बाद जब सब लोग चले जाते थे तो वह रात के समय कब्र खोदकर महिलाओं के शवों के साथ जघन्य अपराध करता था। इस से 8 साल पहले भी आरोपी कई बार कोरंगी के एक कब्रिस्तान में इसी तरह के अपराध कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने आपोरी को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इसके बाद मृतक पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया और पुलिस की मौजूदगी में बेटे से DNA सैंपल भी एकत्र किए गए। इसके बाद महिला के शव को उसके परिजनों ने फिर से दफना दिया।

 Also Read…

57 साल के अफसर ने 10 साल की बच्ची को बनाया शिकार, बकरी को भी नहीं छोड़ा

बिहार में कोलकाता जैसी हैवानियत, नाबालिग से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट पर मारा 50 बार चाकू

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन