September 17, 2024
  • होम
  • इस देश ने जारी की यूके ना जाने की एडवाइजरी, भारत सरकार कब उठाएगा कोई कदम?

इस देश ने जारी की यूके ना जाने की एडवाइजरी, भारत सरकार कब उठाएगा कोई कदम?

नई दिल्ली: यूके में इस वक्त दंगे जोरों पर है, यहां की सरकार और पुलिस लगातार शांति बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच मलेशिया ने जारी की यूके ना जाने की एडवाइजरी,  ऐसा करने वाला ये दुनिया का पहला देश है।

यूके में दंगे शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं, यूके सरकार भी इस बात को लेकर काफी चिंतित है। पीएम स्टार्मर ने पुलिस को दंगे पर काबू पाने के लिए खुली छूट दे दी है। इसी बीच एक देश ने अपने नागरिकों को यूके ना जाने की एडवाइजरी जारी कर दी है।

मलेशिया ने जारी की एडवाइजरी

एशियाई देश मलेशिया की सरकार ने अपने नागरिकों को यूके ना जाने की हिदायत दी है। मलेशियाई विदेश मंत्रालय ने नागरिकों को यूके के कुछ इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। इस वक्त यहां दंगे तेजी से फैल रहे हैं, 100 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दुकानें, सड़कें, मस्जिद दंगाइयों के निशाने पर हैं।

क्यों जारी की गई है एडवाइजरी  

ब्रिटेन में हालात बेहद नाजुक है, मलेशिया दुनिया का पहला देश है जिसने यहां ना जाने की एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने एक स्टेटमेंट रिलीज किया जिसमें उन्होंने नागरिकों को यहां का सफर करने से मना किया है साथ ही वहां बसे मलेशियाई मूल के लोगों को हिंसक इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके पीछे साउथपॉर्ट में हुए चाकू कांड सबसे बड़ी वजह है। हमलावर को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की गलत अफवाहें फैली हुई हैं और ऐसा कोहराम मचा हुआ है।

भारत क्यों है शांत?

सिर्फ भारत ही नहीं यूके दंगों को लेकर दुनिया के कई अन्य देश अबतक मौन धरे बैठे हैं। भारत सरकार ने फिलहाल अपने नागरिकों को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। मामले की गंभीरता देखते हुए भारत सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला या स्टेटमेंट दे सकती है।

Also Read…

13 साल बाद यूके दंगाइयों के कब्जे में, जानिए क्या है इन दंगों की असली वजह

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन