देश-प्रदेश

फारूख अब्दुल्ला और भाजपा में गहरे सम्बन्ध, इस कश्मीरी नेता ने लगाए गंभीर आरोप

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस- जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉनफ्रेंस के पूर्व प्रमुख फारूख अब्दुल्ला एक बार फिर विवादों के बीच फंसते दिखाई दे रहे हैं, इस बार कश्मीर के ही मुस्लिम नेता ने उन पर भाजपा के साथ सम्बन्ध का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि, भाजपा नेशनल कांफ्रेंस के भ्रष्ट नेताओं को बचाने में उनका सम्पूर्ण सहयोग कर रही है।

कौन हैं यह कश्मीरी नेता?

जम्मू और कश्मीर से परिवारवाद खत्म करने वाली भाजपा और कश्मीर के सबसे बड़े कथित हिमायती फारूख अब्दुल्ला एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। हम आपको बता दें कि, जम्मू और कश्मीर अपनी पार्टी के नेता एवं श्रीनगर के मेयर अजीम मट्टू ने दोनों ही पार्टियों के बीच गुप्त गठबंधन का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होने भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

क्या आरोप लगाया है?

श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने दोनो पार्टियों नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा पर आरोप लगाया है कि, दोनों के बीच गुप्त गठबन्धन है साथ ही जम्मू और कश्मीर से परिवार का शासन खत्म करने का दावा करने वाली भाजपा भी दोगली है उन्होने कहा है कि, दोनों ही दल मेरे ऊपर गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं।
मट्टू ने दोनों ही दलों पर अवैध दस्तावेजों पर साइन करने के लिए दवाब बनाने का दावा किया है। उन्होने कहा है कि, अनधिकृत निर्माण की अनुमति के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके हिसाब से दोनों के बीच मतभेद तभी खत्म होंगे जब मैं उनके अवैध कार्यों के लिए मंजूरी दे दूंगा। उन्होने कहा है की भ्रष्टाचारी और घूसखोरी मे दोनो ही दल शामिल हैं नेशनल कांफ्रेंस के भ्रष्टाचारी और घूसखोर शीर्ष पदाधिकारियों को भाजपा बचाने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्होने कहा कि, एनसी नेता और डिप्टी मेयर परवेज कादरी पर एक करोड़ से ज्यादा रिश्वत लेने का आरोप है, पुलिस पर्याप्त सबूत मिलने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।

Farhan Uddin Siddiqui

Recent Posts

महिला ने 6 साल के बच्चों को पीटा, पड़ोसी को भी मारा थप्पड़, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद एक…

26 minutes ago

आयुष्मान के जवाब में केजरीवाल ने दिया ‘संजीवनी’ राजधानीवासी कर रहे हैं बल्ले-बल्ले

दिल्ली सरकार संजीवनी योजना के नाम पर बुजुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस देने का ऐलान…

36 minutes ago

Ghaziabad में लव जिहाद: लड़की ने केरोसिन डालकर की आत्महत्या, लव, सेक्स में मिला धोखा!

गाजियाबाद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर एक लड़की ने अपने ऊपर केरोसिन ऑयल…

58 minutes ago

अतुल सुभाष सुसाइड: रिश्वत मांगने वाली जज के खिलाफ एक्शन की तैयारी?

अतुल सुभाष सुसाइड केस में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है जज रीता कौशिक…

1 hour ago

खून के आंसू रोएंगे यूनुस, PM मोदी के करीबी नेता ने कहा- बांग्लादेश में जल्द घुसेगी इंडियन आर्मी!

पीएम मोदी के करीबी लोगों में रहे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर बांग्लादेश में…

1 hour ago

तीन बच्चों वाली महिला को हुआ प्यार, पति ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर जो हुआ..

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

2 hours ago