• होम
  • देश-प्रदेश
  • Santokh Singh Death: मोदी लहर में भी संतोख सिंह ने दर्ज की थी दो बार जीत, पंजाब की राजनीति में है परिवार का दबदबा

Santokh Singh Death: मोदी लहर में भी संतोख सिंह ने दर्ज की थी दो बार जीत, पंजाब की राजनीति में है परिवार का दबदबा

जालंधर। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में ह्रदय विदारक घटना घटित हुई। उनके साथ चल रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से देहांत हो गया। यात्रा में वह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान संतोख सिंह को हार्ट अटैक आ गया और उनको […]

(कांग्रेस सांसद संतोख सिंह)
  • January 14, 2023 6:33 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

जालंधर। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में ह्रदय विदारक घटना घटित हुई। उनके साथ चल रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से देहांत हो गया। यात्रा में वह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान संतोख सिंह को हार्ट अटैक आ गया और उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान संतोख सिंह जिंदगी की जंग हार गए। संतोख सिंह का अंतिम संस्कार रविवार का किया जाएगा।

संतोख सिंह ने बीजेपी की लहर में गाड़े रखा झंडा

बीजेपी की लहर में भी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 में जालंधर से लोकसभा चुनाव जीता था। 2019 लोकसभा के चुनाव में संतोख सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल को 19,491 वोटों से हराया था, वहीं कुल वोट शेयर का 37.85 फीसदी था। लोकसभा के अलावा वह पांच बार विधानसभा का चुनाव जीते है। 1992, 1997, 2002, 2007, 2012, इसमें वह 1992 और 2002 में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे है।

संतोख सिंह के परिवार का है राजनीतिक दबदबा

संतोख सिंह के परिवार की बात करें तो इनके परिवार का राजनीतिक दबदबा रहा है। संतोख सिंह के पिता गुरबंत सिंह पंजाब के कृषि मंत्री रह चुके है। जबकि इनके भाई जगजीत सिंह भी राज्य सरकार में मंत्री रह चुके है। इसके अलावा इनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी विधायक है। अगर हम पूरे परिवार कि बात करें तो मास्टर गुरबंत सिंह का परिवार 16 बार पंजाब विधानसभा में पहुंच चुका है। संतोख सिंह के पिता मास्टर गुरबंत सिंह 7 बार विधायक रहे चुके हैं। वहीं संतोख सिंह के भाई 5 बार विधायक रह चुके है। उनका बेटा विक्रमजीत सिंह साल 2022 में पहली बार विधानसभा पहुंचा हैं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार