Holi 2025: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इससे पहले 4 मार्च 1961 को होली के दिन रमजान का जुमा पड़ा था।
Holi 2025: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इससे पहले 4 मार्च 1961 को होली के दिन रमजान का जुमा पड़ा था। दोनों एक ही दिन होने की वजह से देश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में पुलिस ने ख़ास व्यवस्था की है।
यूपी में होली से पहले मस्जिदों को ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अगर रंगों से दिक्कत हैं तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।
छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव हुआ है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे के बदले नमाज 2 से 3 बजे के बीच में होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। इंदौर में रविवार रात जिस जगह हिंसा हुई वहां पर 2 हजार फ़ोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि अगर होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिद को प्लास्टिक से कवर कर दो। सभी पुलिस को 48 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।