• होम
  • देश-प्रदेश
  • Elon Musk ने किया UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन, जानें क्या कहा?

Elon Musk ने किया UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मालिक एलॉन मस्क ने भारत और अफ्रिका को संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अफ्रिका को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए। क्या कहा एलॉन मस्क ने? […]

Elon Musk
inkhbar News
  • January 23, 2024 9:58 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मालिक एलॉन मस्क ने भारत और अफ्रिका को संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अफ्रिका को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए।

क्या कहा एलॉन मस्क ने?

एलन मस्क ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन की आवश्यकता है, सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद, भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं मिलना बेतुका है। मस्क ने साथ ही कहा कि अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक सीट मिलनी चाहिए, वो भी स्थायी सीट।

तुर्किए ने भी किया था भारत का समर्थन

इससे पहले बीते साल सितंबर में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भारत और ब्राजील को संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था भारत और ब्राजील जैसे देशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।