September 20, 2024
  • होम
  • Republic Day 2024 Parade: गणतंत्र दिवस का परेड शुरू, कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा

Republic Day 2024 Parade: गणतंत्र दिवस का परेड शुरू, कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : January 26, 2024, 11:53 am IST

नई दिल्ली। आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व कर रही हैं। इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हैं। इस बार 13 हजार विशेष अतिथि भी समारोह में बुलाए गए हैं। इस अवसर पर कर्तव्य पथ राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। बता दें कि इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहे।

महिला कलाकारों ने शुरू कराई परेड

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ‘आवाहन’ के बाद शुरू हो चुकी है। पहली बार परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई है। बता दें कि परेड की शुरुआत शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हुई है।

पीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच चुके हैं. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया. वहीं तीनों सेनाओं के प्रमुख भी वहां मौजूद थे. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक में शहीदों को दी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन