September 20, 2024
  • होम
  • Election: गृह मंत्री अमित शाह ने किया था वादा, विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बना देंगे इनको विधायक….

Election: गृह मंत्री अमित शाह ने किया था वादा, विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बना देंगे इनको विधायक….

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 10, 2023, 9:04 pm IST

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। इस बार प्रदेश की कमान विष्णुदेव साय को दी गई है। साय आदिवासी समाज के बहुत बड़े नेता माने जाते हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद भी संभाल चुके है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने साय के सीएम बनने से पहले बहुत बड़ा ऐलान किया था। अमित शाह ने कहा कि था कि आप इनको विधायक बनाओ, उनको बड़ा आदमी बनाने का काम हम करेंगे।

रैली के दौरान अमित शाह ने किया था वादा

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कुनकुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि आप इनको विधायक बनाओ, मैं इनको बड़ा आदमी बनाऊंगा। इसी सीट से विष्णुदेव साय ने चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के विधायक यूडी मिंज को 25,541 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। कुनकुड़ी विधानसभा क्षेत्र सुरगुआ संभाग में आता है। यहां बीजेपी ने सभी 14 सीटों पर जीत हासिल की है।

सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सभी जीते हुए विधायक दल का बैठक बुलाया गया था। जिसमें सभी 54 भाजपा विधायक शामिल हुए थे। वहीं बैठक के बाद 59 वर्षीय विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गांरटी को पूरा करेंगे।

साय का राजनीतिक करियर

अगर साय की राजनीतिक करियर की बात करे तो वो सबसे पहले सरपंच चुने गए थे। जिसके बाद साल 2020 से 2022 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। साथ ही वह बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके है। वो नरेंद्र मोदी सरकार में वो केंद्रीय इस्पात मंत्री भी रह चुके है। बता दें कि प्रदेश में ओबीसी के बाद सबसे ज्यादा संख्या आदिवासी समाज की है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन