September 8, 2024
  • होम
  • Election: कांग्रेस को सताया रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का डर, अपने प्रत्याशियों को भोपाल लौटने को कहा

Election: कांग्रेस को सताया रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का डर, अपने प्रत्याशियों को भोपाल लौटने को कहा

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 2, 2023, 7:19 pm IST

नई दिल्लीः पांचों राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नतीजों की बारी है। जो कि रविवार यानी 3 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं मिजोरम के नतीजे 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इससे पहले मध्प्रदेश कांग्रेस को ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। जिसके चलते भोपाल में कांग्रेस के सीनियर लीडर ने मोर्चा संभाल लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के पास अगर पर्याप्त सीटें है तो वो क्यों परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि क्यों निर्दलीय और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों पर नजर रखे रहे हैं।

एमपी में कांग्रेस अलर्ट मोड पर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस सतर्क हो गई है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों को जीतते ही तत्काल भोपाल आने को कहा है। इधर, गिनती शुरु होने से पहले शनिवार को कमलनाथ और मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भोपाल पहुंच गए हैं। इन्होंने यहां पर पार्टी की करफ से मोर्चा संभाल लिया। कई प्रत्याशी भी गिनती से पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सुजरेवाला से मिलने राजधानी भोपाल पहुंचे।

भाजपा मामले पर नजर बनाए हुए है   

गिनती से पहले मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के पास अगर पर्याप्त सीटें हैं तो वो क्यों परेशान हो रही है। क्यों निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों पर नजर रखे हुए है। नाथ ने आगे कहा कि कल इसी वक्त लंबी चर्चा करेंगे। आज कुछ बोलने की जरुरत नहीं है। वहीं एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई पोल से लेना – देना नहीं है, वोटरों पर भरोसा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि इसकी कोई जरुरत नहीं है।

खड़गे ने की चर्चा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। उनसे खड़गे ने शुक्रवार रात फोन पर बात – चीत भी की है। इसके साथ ही खड़गे ने प्रदेश में चुनाव प्रभारियों और पर्यवेक्षको को आदेश दिए हैं कि वे काउंटिंग पर नजर रखें। राज्य में ही रहें। इसी के चलते रणदीप सुरजेवाला भोपाल पहुंचे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन