September 17, 2024
  • होम
  • Election: राजस्थान में खिल सकता है कमल, केसीआर का सत्ता दांव पर, जानें एमपी और छतीसगढ़ का भी हाल

Election: राजस्थान में खिल सकता है कमल, केसीआर का सत्ता दांव पर, जानें एमपी और छतीसगढ़ का भी हाल

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 1, 2023, 9:50 am IST

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी गलियारों में गहमागहमी बढ़ा दी है।

राजस्थान में हो सकता है सत्ता परिवर्तन

अगर देखें तो एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन रहने की आशंका जताई जा रही है. इसके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर से पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 जैसे एग्जिट पोल सामने आए हैं। कुछ सर्वे ने भाजपा को बहुमत तो कुछ ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। वहीं कई सर्वे दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखा रही है।

वहीं एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि तेलंगाना में बीआरएस की गढ़ में कांग्रेस सेंधमारी कर सकते है. यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। मिजोरम एग्जिट पोल में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी दिखाई गई है। जिसमें जेडपीएम सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा का बढ़त दिखाया गया है। 10 एग्जिट पोल में से चार में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है। इसके साथ ही चार एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त बताया गया है। वहीं एक सर्वे में दोनों को बराबर सीटें मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल की बात करें तो टूडे चाणक्या ने भाजपा को सबसे ज्यादा 151 सीटें मिलने का दावा किया है। पोलस्ट्रैट ने कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का दावा किया है। इसके अलावा रिपब्लिक पीमार्क ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को 103-122 सीटें मिलने का दावा किया है।

राजस्थान

राजस्थान में ज्यादातर एग्जिट पोल रिवाज कायम रहने का दावा कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन का रिवाज है। यहां इस बार 10 में से सात एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा तीन में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। भाजपा के लिए सबसे ज्यादा सीटों का दावा मैट्रिज ने किया है। इस सर्वे में भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 86-106 सीटें मिलने का दावा किया है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन