Election 2023 Voting: मिजोरम की सभी 40 और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान शुरू, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के 223 प्रत्याशी मैदान में

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर यानी आज हो रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि कुल 40,78,681 मतदाता पहले चरण के चुनाव में वोचिंग करेंगे। साथ ही चुनावी मैदान में उतरे 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मिजोरम में कितनी सीटें?

मिजोरम में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 40 है। यहां पर 21 सीटें जीतने वाले दल को बहुमत मिल जाएगा। बता दें कि मिजोरम में वोटिंग आज यानी मंगलवार को हो रही है, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Tags

Assembly Election 2023 LiveAssembly Election Voting LivebjpCG Assembly Polls 2023Chhattisgarh Chunav 2023 LiveChhattisgarh Election 2023Chhattisgarh Election 2023 LiveChhattisgarh Election 2023 NewsChhattisgarh Election Voting LiveChhattisgarh Polls 2023congresselection 2023Election 2023 LiveElection 2023 Voting LiveMizoram Chunav 2023 LiveMizoram Election 2023Mizoram Election 2023 LiveMNFZPMछत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव वोटिंगमिजोरम चुनावमिजोरम चुनाव 2023मिजोरम चुनाव वोटिंग
विज्ञापन