• होम
  • देश-प्रदेश
  • Eid Ul Fitr 2025: देशभर में आज ईद का जश्न, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, मस्जिदों में भीड़

Eid Ul Fitr 2025: देशभर में आज ईद का जश्न, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, मस्जिदों में भीड़

Eid Ul Fitr 2025: देश में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है।अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अता करने का समय अलग-अलग निर्धारित है।

inkhbar News
  • March 31, 2025 7:29 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

Eid Ul Fitr 2025: देश में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है।अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अता करने का समय अलग-अलग निर्धारित है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने ईद की मुबारकबाद दी है। ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए लोग जामा मस्जिद में इकठ्ठा हो रहे हैं।

शाही ईदगाह पहुंच रहीं मुस्लिम महिलाएं

ईद-उल-फितर की नमाज के लिए आज देशभर की मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे देश में ईद का त्योहार जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ के शाही ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं नमाज अदा करने के लिए जा रही हैं।

मुसलमानों का खास दिन

ईद का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाता है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। रविवार को देश में ईद का चांद दिखाई दे गया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा।

क्यों खास है ईद की नमाज

ईद की नमाज ईद का एक अहम हिस्सा है। सामूहिक रूप से अदा की जाने वाली इस खास नमाज में दो रकात (प्रार्थना की इकाइयां) होती हैं, जिसके बाद इमाम द्वारा खुतबा (उपदेश) दिया जाता है। इस उपदेश में धार्मिक और सांसारिक विषयों को दो भागों में शामिल किया गया है।