'2023-24 में विकास दर 6 से 6.8% रहने का अनुमान', लोकसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वे

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की आज शुरूआत हो गई। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि साल 2022-23 में आर्थिक विकास दर 6 से 6.8 प्रतिशत रह सकती है। इसके साथ ही सर्वे में ये भी बताया गया कि कोरोना संकटकाल में नुकसान की भरपाई हो गई है। कृषि पर कोरोना का न्यूनतम असर देखा गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण की खासे बातें क्या है जानिए

आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि कोरोना की वजह से दो साल मुश्किल भरे रहे। कोरोना के साथ ही महंगाई ने भी नीतियों पर असर डाला है। सर्विस सेक्टर पर कोरोना का सबसे ज्यादा असर देखा गया है।

MSMI सेक्टर को दिए जाने वाले कर्ज में उछाल

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि एमएसएमई सेक्टर को दिए जाने वाले कर्ज में काफी उछाल देखने को मिला है। जनवरी से नवंबर 2022 के दौरान एमएसएमई सेक्टर को 30.5 फीसदी ज्यादा कर्ज दिया गया है।

पहले 8.5 फीसदी विकास दर का अनुमान था

गौरतलब है कि बीते वर्ष 2021-2022 में जब आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया गया था तब 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास दर का अनुमान 8 से 8.5 रहने का अनुमान जताया गया था। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट की वजह आर्थिक विकास दर बीते वर्ष में जताए गए अनुमान से कम रह सकती है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

Budget 2023Budget 2023 newseconomic surveyeconomic survey 2023Economic Survey 2023 HighlightsEconomic Survey LiveEconomic Survey News LiveIndia Economic Survey Liveunion budgetunion budget 2023
विज्ञापन