Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई

Dussehra 2022:

नई दिल्ली। देशभर में आज दशहरा का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी के इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप मनाया जाता है। पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर मेलों का आयोजन किया जाता है और रावण का पुतला जलाया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ट्वीट

दशहरा त्यौहार के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा है कि विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। दशहरा का यह त्योहार, अनीति पर नीति, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।

दशहरा का यह त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्‍य की और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है।

मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 5, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने ये कहा

पीएम मोदी ने दशहरा के त्यौहार पर ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि सभी देशवासियों को विजय विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए यही मेरी कामना है।

सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2022

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरा त्यौहार पर ट्वीट कर लिखा है कि नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो और सत्य और न्याय की विजय हो। सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

नफरत की लंका जले
हिंसा का मेघनाद मिटे
अहंकार के रावण का अंत हो
सत्य और न्याय की विजय हो।

समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2022

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

2022 dussehradussehraDussehra 2022dussehra 2022 datedussehra 2022 kab haidussehra 2022 livedussehra 2022 muhuratdussehra 2022 statusdussehra 2022 whatsapp statusdussehra festivaldussehra mela 2022dussehra statusdussehra status 2022happy dussehrahappy dussehra 2022 wisheskota dussehra 2022mela dussehra 2022narendra modiRahul Gandhiदशहरादशहरा 2022नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
विज्ञापन