September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई
Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई

Dussehra 2022: देशभर में दशहरा पर्व की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : October 5, 2022, 10:53 am IST

Dussehra 2022:

नई दिल्ली। देशभर में आज दशहरा का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी के इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप मनाया जाता है। पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर मेलों का आयोजन किया जाता है और रावण का पुतला जलाया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ट्वीट

दशहरा त्यौहार के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा है कि विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। दशहरा का यह त्योहार, अनीति पर नीति, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये कहा

पीएम मोदी ने दशहरा के त्यौहार पर ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि सभी देशवासियों को विजय विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए यही मेरी कामना है।

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरा त्यौहार पर ट्वीट कर लिखा है कि नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो और सत्य और न्याय की विजय हो। सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन