Inkhabar logo
Google News
दिवाली पर सही मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, होगी धन की वर्षा, जानें कब है दिवाली ?

दिवाली पर सही मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, होगी धन की वर्षा, जानें कब है दिवाली ?

नई दिल्ली :  दिवाली कब मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है। अभी तक दिवाली की सही तारीख पर आम सहमति नहीं बन पाई है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी और कुछ का मानना ​​है कि 1 नवंबर को दिवाली मनाना सही रहेगा।

दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और कुछ जगहों पर इस दिन माता काली की भी पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार दिवाली की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या होना चाहिए, आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

दिवाली क्यों मनाई जाती है ?

इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे और इस खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। दिवाली के दिन लोग अपने घरों को दीयों, रंगोली आदि से सजाते हैं।

सही तारीख क्या है ?

भगवान राम वनवास से कार्तिक मास की अमावस्या के दिन आए थे। हिन्दू इसी दिन को ही दिवाली का त्यौहार मानते है। अब आप तारीख पर ध्यान दें, इस बार अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे तक रहेगी इसलिए दिवाली 31 अक्टूबर की रात को मनाई जाएगी। दिवाली की पूजा प्रदोष काल के बाद की जाती है। इस बार लक्ष्मी पूजन, काली पूजन और निशीथ काल पूजा 31 अक्टूबर की रात को की जाएगी। 31 अक्टूबर को मध्यरात्रि की पूजा भी की जाएगी। हालांकि अमावस्या से जुड़े कुछ कर्म 1 नवंबर को किए जाएंगे। 1 नवंबर की सुबह दान और पितृ कर्म करना उचित रहेगा।

 

यह भी पढ़ें :

आखिर क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली-फिर बड़ी दिवाली, जानिए पौराणिक कथाओं में छिपा महत्व

Tags

2024 diwalidiwali muhurat 2024inkhabarinkhabar hindi
विज्ञापन