नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों की जान चली गई है और लगभग 1000 से ज्यादा घायल हुए है। इसपर विपक्षी दलों की राजनीति शुरू हो गयी है और विपक्षी नेता लगातार केंद्र सरकार पर इस हादसे को लेकर वार कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओडिशा हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकार के रेल सुरक्षा पर सवाल उठायें हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हादसा काफी दर्दभरा है। हम प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की कोई उम्मीद नहीं करते हैं, लेकिन अगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
#WATCH सरकार ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का काम किया है। घटना के क्या कारण रहे उसकी जांच होगी। अभी घायलों की मदद करना प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ठाणे,… pic.twitter.com/4I0xKF9Dc0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2023
घटना के कारणों और घायलों की मदद करने की बात कहते हुए अनुराग ठाकुर ने पीड़ितों के लिए तय मुआवजे के बारे में बताया और साथ ही विपक्ष को फटकार लगाई। उनका कहना है कि यह वो समय हैं जिसमें पूरे देश को एकजुट होना होगा ,हर समय राजनीती का समय नहीं होता है। विपक्षी दलों को राजनीती छोड़ कर इस वक्त मृतकों के परिवार और घायलों की मदद के बारें में सोचना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस हादसे के बाद सरकार को जो कदम उठाने थे उन्होंने उठाये है और आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।