देश-प्रदेश

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की चुनौती को धीरेंद्र शास्त्री ने किया स्वीकार

रायपुर। नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा को लेकर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब धीरेंद्र शास्त्री ने श्याम मानव की चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया था कि वो लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे है, इसके साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वो चमत्कार दिखाते हैं, तो वो उनको 30 लाख रुपये देंगे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने श्याम की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्हें रायपुर आने का निमंत्रण दिया है।

चुनौती को धीरेंद्र शास्त्री ने किया स्वीकार

अंधश्रद्धा निर्मूलन के संस्थापक श्याम मानव द्वारा चुनौती को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मैं श्याम जी की चुनौती को स्वीकार करता हूं। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने श्याम मानव को रायपुर में आने का निमंत्रण भी दिया, जिसका सारा खर्च धीरेंद्र खुद देंगे।

धीरेंद्र ने आगे कहा, ना तो मैं कोई संत हूं, ना ही बाबा जो इंसान मेरे से जैसा सवाल करता है, मैं उसको वैसा ही जबाव देता हूं, अब हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। तो हम अब से 7 दिन की ही कथा करेंगे।

लोगों की समस्याओं को दूर करने के दावे पर धीरेंद्र शास्त्री का कहना था कि,  हमारा ऐसा कोई दावा नहीं है कि हम आपकी समस्या को मिटा देंगे। हम अंधविश्वास के पक्षकार भी नहीं हैं। हम केवल लोगों की समस्या को दूर करते हैं। क्या हनुमान जी की पूजा करना उनका प्रचार करना गलत है ?

क्या है पूरा मामला ?

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया था कि धीरेंद्र ‘दिव्य दरबार’ और ‘प्रेत दरबार’ की आड़ में ‘जादू-टोना’ को बढ़ावा देते हैं, साथ ही देव-धर्म के नाम पर शास्त्री द्वारा आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी और शोषण जैसा काम भी किया जाता है। इसके अलावा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस से धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई करने की मांग की है।

रायपुर की कथा में सीएम शामिल

बता दे, पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 से 25 जनवरी तक रायपुर में अपनी श्री राम कथा चला रहे है, जहां पर आने का निमंत्रण उन्होंने श्याम सुंदर को दिया है। रायपुर में कथा के अलावा अगले दो दिनों तक दिव्य दरबार भी लगेगा। इस कथा में अभी तक राज्य की राज्यपाल अनुसूइया उइके शामिल हुई है, इसके अलावा बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कथा में शामिल होने के आसार है।

विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ अध्यक्ष की नीयत पर उठाए सवाल, कहा- ‘लखनऊ में कैंप क्यों लगाया जाता है?’

Vikas Rana

Recent Posts

तांत्रिक के बहकावे में आकर चुपचाप शख्स ने निगला जिंदा चूजा, गला काटकर निकाला तो डॉक्टर भी हुए हैरान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी…

17 minutes ago

अमेरिका के स्कूल में कत्लेआम, गोलीबारी में 5 बच्चों की मौत, क्रिसमस से पहले छाया मातम

अमेरिका के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में 5 बच्चो की मौत हो…

29 minutes ago

अमृतसर में इस्लामाबाद थाने के पास हुआ बड़ा धमाका, इलाके में मची सनसनी

पंजाब के अमृतसर स्थित इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक तेज धमाके की…

31 minutes ago

मुस्लिम फिरोज ने सरेआम नाबालिग छात्राओं का खींचा दुपट्टा, किए गंदे-गंदे कमेंट, अब पुलिस ने कराई पेरड

रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अब बेटियों और…

42 minutes ago

स्कैमर्स ने राष्ट्रपति को भी नहीं छोड़ा, द्रौपदी मुर्मू की फेसबुक ID बनाकर किया मैसेज फिर…

झारखंड के रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर स्कैमर्स ने राष्ट्रपति…

59 minutes ago

मुकेश खन्ना ने उठाए सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल, गुस्से से आग बबूला हुई एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब

शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।…

1 hour ago