September 20, 2024
  • होम
  • दिल्ली NCR में घने कोहरे का सितम, कई इलाकों में विजिबिलिटी हुई जीरो

दिल्ली NCR में घने कोहरे का सितम, कई इलाकों में विजिबिलिटी हुई जीरो

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : January 31, 2024, 8:03 am IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सर्दी ने बीते 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में इस महीने 30 जनवरी तक का औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो की 13 वर्षों में सबसे कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों में ये जानकारी सामने आई। आंकड़ों के मुताबिक, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 13 सालों में दूसरी बार सबसे कम रहा। आज यानी 31 जनवरी को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है और सर्दी भी जस की तस है।

टूटा 13 सालों का रिकॉर्ड

दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, एक से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 सालों में सबसे कम है।

दिल्ली में छाया घना कोहरा

मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस तथा 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य हो गई है। सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। आज भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की उम्मीद कम है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन